फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज धूप के साथ बढ़ी उमस, लोग परेशान

Sat, 03 Oct 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश थमने के बाद शुक्रवार को धूप निकली तो उमस बढ़ गई। सुबह मौसम सामान्य रहा, दोपहर में धूप तेज होने के साथ गर्मी का असर बढ़ा। वातावरण में नमी होने से तापमान सामान्य रहने के बावजूद लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई। स्कूल से लौटने वाले बच्चों, खुले में काम करने वाले मजदूरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। दोपहर में बाजारों में भी चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन


बारिश और तेज हवा से कई खेतों में धान की फसल गिर गई है। खेतों में नमी अधिक होने से किसान कटाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। जामों के किसान रामनरेश वर्मा ने बताया कि कई खेतों में धान की बालियां जमीन पर पड़ी हैं। फसल उठाने में मजदूर और समय दोनों अधिक लग रहे हैं। मुसाफिरखाना के किसान सुरेश यादव ने बताया कि खेत में पानी और नमी अधिक होने से कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। फसल सूखने का इंतजार करना पड़ रहा है।

गौरीगंज के दुकानदार विनोद गुप्ता ने बताया कि दोपहर में उमस बढ़ने पर ग्राहक कम निकलते हैं। अमेठी के ठेला कारोबारी राजेश कुमार ने बताया कि धूप में सड़क किनारे काम करना मुश्किल हो रहा है। संग्रामपुर के मजदूर छोटेलाल ने बताया कि काम के दौरान बार-बार पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में हल्के या आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें