मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई की ओर से शनिवार को रुदौली गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेश सिंह ने किया।
समारोह में प्राचार्य ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है। राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयंसेवक समाज की कुरीतियों को समाप्त करने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर नवेंदु तिवारी ने राष्ट्रीय सेवायोजना की उपादेयता पर चर्चा करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवियों में सामुदायिक भावना का विकास करना है।
शिविर के बौद्धिक सत्र के अंतर्गत सामाजिक सद्भाव विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल की सफाई की। शिवानी मिश्रा, पूर्णिमा, खुशी, शिव शक्ति, जैनब, नाजिया, आमिर, ऋषभ, नीतेश, अपराजिता ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. अनीता मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के दायित्वों के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. आरएस यादव, डॉ. नीलम मौर्य, डॉ. वर्षा रानी, डॉ. गगन कुमार, डॉ. नीतू मौर्य, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. कुश मिश्रा और डॉ. एसके निगम आदि उपस्थित रहे।