फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं खरीद शुरू

Sun, 02 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में पांच एजेंसियों के 82 क्रय केंद्रों पर शनिवार से गेहूं खरीद शुरू हुई। पहले दिन खाद्य व विपणन विभाग को छोड़ अन्य एजेंसियों के कई केंद्रों पर ताला बंद रहा। जो क्रय केंद्र खुले भी, वहां मूलभूत सुविधाओं की कमी रही। ऐसे में पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष 2024-25 में फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत पांच एजेंसी के 82 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकृत किसानों से फसल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद करने की जिम्मेदारी विपणन शाखा, पीसीएफ, पीसीयू, मंडी समिति व एफसीआई को दी गई है। क्रय केंद्रों पर पॉइंट ऑफ परचेज मशीन के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छन्ना, पंखा के साथ छाया, पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था का निर्देश है। पहले दिन शनिवार को विपणन शाखा के क्रय केंद्रों को छोड़ कर अन्य एजेंसी के क्रय केंद्रों पर ताला बंद रहा।


अभी खेतों में गेहूं तैयार नहीं होने से खरीद शुरू होना संभव प्रतीत नहीं हो रही है। पहले दिन एक भी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने कोई किसान नहीं पहुंचा। किसानों के न आने से क्रय केंद्रों की बोहनी नहीं हुई। गत वर्ष एक अप्रैल से शुरू हुई तो भी 15 अप्रैल से क्रय केंद्रों पर किसानों की आमद हुई। विभाग की तमाम कोशिश के बाद भी लक्ष्य का 10 प्रतिशत भी गेहूं खरीद नहीं हो पाई थी। इस साल भी 15 अप्रैल के आस-पास ही गेहूं खरीद होने की संभावना है।
विज्ञापन


असैदापुर स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर शनिवार को एसएमआई प्रमोद यादव किसानों का इंतजार करते दिखे। क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत अन्य प्रबंध मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि केंद्र पर बिक्री के लिए अब तक किसी किसान ने संपर्क नहीं किया है। फोन पर धान बेचने वाले किसानों को पंजीकरण कराने के साथ गेहूं तैयार होते ही बिक्री करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया कि फसल लेकर आने के बाद ही खरीद शुरू होगी।




जल्द शुरू होगी गेहूं खरीद
डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि गेहूं फसल अभी तैयार नहीं है। जल्द ही फसल तैयार होने के बाद ही क्रय केंद्रों पर किसानों के पहुंचने व खरीद शुरू होने की संभावना है। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है। खरीद में लापरवाही बरतने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें