फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने से रोका तो तोड़ दिए जाएंगे हाथ : मयंकेश्वर शरण

Wed, 14 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वास्थ्य राज्यमंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने मंगलवार को रामलीला मैदान जगदीशपुर में आयोजित खिचड़ी भोज में कहा कि एक समय ऐसा था, जब लोग अपने घरों में पूजा नहीं कर पाते थे। घर के भीतर घंटी बजाने तक से डरते थे। आज हालात बदल चुके हैं। अब किसी ने घंटी बजाने या पूजा करने से रोका तो उसके हाथ तोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन



राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के समय हिंदू समाज को कमजोर बताने की सोच को बढ़ावा दिया गया। इसी कारण समाज के भीतर आत्मविश्वास की कमी पैदा हुई। ऐसा माहौल बनाया गया, जिसमें हिंदू और सनातनी अपनी धार्मिक परंपराओं के पालन में भी संकोच महसूस करने लगे थे। मोदी और योगी सरकार में अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। वर्तमान समय में परिस्थितियां बदली हैं और समाज पहले से अधिक जागरूक व संगठित हुआ है।


उन्होंने एकजुट रहने पर जोर देते हुए कहा कि समाज जितना बंटा रहेगा, नुकसान उतना ही अधिक होगा। कहा कि देश में रहने वाला हिंदू अब अपनी पहचान और परंपराओं को लेकर सजग हो चुका है। किसी भी तरह की रोक-टोक स्वीकार नहीं की जाएगी। पूजा करने या घंटी बजाने से रोकने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले और बाद में लंबे समय तक ऐसी सोच को आगे बढ़ाया गया, जिससे हिंदू समाज को कमजोर साबित किया जा सके।
विज्ञापन



जरूरतमंदों को बांटे कंबल
कस्बे में मंगलवार को खिचड़ी भोज का आयोजन सोनू यज्ञसैनी की ओर से किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, राजेश विक्रम सिंह, राकेश विक्रम सिंह, मुन्ना सिंह, तेजभान सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, डॉ. प्रज्ञा बाजपेयी, रोहित चौधरी, मुन्ना त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें