फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में इबरार व कुमकुम ने मारी बाजी

Sun, 17 Nov 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। शिक्षा के साथ ही बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को उभारने के लिए शनिवार को शाहगढ़ बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें न्याय पंचायत स्तर प्रतियोगिता में अलग-अलग खेल के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन



उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में इबरार तो बालिका वर्ग में कुमकुम ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में भी इबरार का जलवा कायम रहा। 200 मीटर बालिका वर्ग में सुप्रिया ने पहला स्थान स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विक्रम तो बालिका वर्ग में काजल, 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अर्जुन, बालिका वर्ग में सुप्रिया पहले स्थान पर रहीं।

उच्च प्राथमिक स्तर खो-खो बालक वर्ग में न्याय पंचायत शाहगढ़ और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत पनियार टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में सेवई, बालिका वर्ग में शाहगढ़ की टीम विजेता रही। इस दौरान यूपीएस पूरेटेकई तिवारी की बालिकाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। बीईओ ममता सरकार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर एआरपी आलोक तिवारी, शशिधर त्रिपाठी, महेंद्र मिश्रा, विजय शंकर द्विवेदी, विनोद यादव, ध्रुव राज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें