फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 चक्कर लगाए, मगर नहीं मिली मदद

Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में शनिवार को चार तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 137 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर केवल आठ मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के लिए प्रशासनिक और पुलिस टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं।
विज्ञापन



अमेठी तहसील में जिलाधिकारी संजय चौहान और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शिकायतें सुनीं। मुसाफिरखाना में सीडीओ सूरज पटेल, गौरीगंज में एसडीएम प्रीति तिवारी और सीओ अखिलेश वर्मा, तिलोई में एडीएम अर्पित कुमार की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतें लंबित न रहें और गंभीरता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।


सगरा तिराहे की गुड्डी देवी पांचवीं बार समाधान दिवस में आईं। उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद पारिवारिक सहायता के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन दिया था, लेकिन 10 बार चक्कर लगाने के बावजूद अब तक कोई मदद नहीं मिली। रायपुर फुलवारी के राजेंद्र मिश्र ने कहा कि दो साल से अंश निर्धारण के लिए चक्कर काट रहा हूं। लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं, जिससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



तहसील अमेठी में सिन्नेत गांव के ग्रामीण समाधान दिवस में पहुंचे और गांव का वर्षों पुराना रास्ता खोलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि रामसुख ने जेसीबी चलाकर रास्ता खोदवा दिया, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमारों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।




घटिया निर्माण की शिकायत
संग्रामपुर के पुन्नपुर निवासी सत्यम कुमार सीमेंट और ईंट लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में घटिया सामग्री से निर्माण कार्य हो रहा है। तीन नंबर ईंट और बालू से पंचायत भवन बनाया जा रहा है।




प्रधान बोले, नहीं बनने दे रहे आंगनबाड़ी केंद्र
संग्रामपुर के प्रधान प्रेमनाथ कनौजिया ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कुछ लोग रोकवा दे रहे हैं। पिलर बन गया, लेकिन आगे काम नहीं हो पा रहा। उन्होंने इसका निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें