फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाद के बाद पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील द्रव्य

Sat, 31 Oct 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के कुमारगंज मजरे तिलोई गांव में बृहस्पतिवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद विवाहिता पर ज्वलनशील द्रव्य फेंकने का मामला सामने आया है। इससे शकुंतला (22) का चेहरा झुलस गया। हालत बिगड़ने पर उसे पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शकुंतला पत्नी कुंदन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घर में सो रही थी। इसी दौरान पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद पति ने उसके मुंह पर ज्वलनशील द्रव्य फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई।

रात में पुलिस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज तिलोई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। क्षेत्राधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला पर शहद का गर्म पानी फेंकने की बात सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें