फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पीटा, काटी नाक

Wed, 19 Nov 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुकुलबाजार। दक्खिनगांव के पूरे लदई दुबे का पुरवा में सोमवार शाम घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। आरोप है कि राजेंद्र साहू ने कहासुनी के बाद पत्नी सुनीता साहू को पीटा और उसकी नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल सुनीता रायबरेली एम्स में भर्ती हैं, जहां उसकी स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन



मोहनगंज के राजाफत्तेपुर निवासी लीलावती साहू, पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी सुनीता का विवाह लगभग 10 वर्ष पहले राजेंद्र से हुआ था। लीलावती के अनुसार सोमवार को राजेंद्र और उनकी बेटी सुनीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर राजेंद्र ने बेटी की पिटाई कर दी। इसके बाद राजेंद्र ने उसकी नाक काट दी।



शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल सुनीता को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया। हालत नाजुक दिखने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल गौरीगंज भेजा। वहां से रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज किया गया है। राजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद चालान कोर्ट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें