फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में रविवार रात तेज आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। बड़ी संख्या में बिजली के खंभे व पेड़ गिरने और तार टूटने से सभी 30 उपकेंद्र क्षेत्र की 20 लाख से अधिक आबादी रात भर अंधेरे में रही। इसी दौरान तीन स्थानों पर दीवार और छज्जा गिरने व वाहन की चपेट में आने से वृद्धा समेत चार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवती को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संग्रामपुर में आंधी के दौरान पेड़ की डाल गिरने से एक स्कूल की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी तुलसीराम की पत्नी रामलली (40) को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। परिवारीजन रामलली को सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के बेसारा पूरब गांव निवासी लालजी गुप्ता अपनी पुत्री प्रियंका (20) व अंतिमा (18) के साथ पशुशाला की ओर गए थे।
वापसी में आंधी-पानी में पड़ोसी की निर्माणाधीन दीवार गिरने से दोनों बहनें मलबे में दब गईं। लालजी की चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बहनों को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। सीएचसी से दोनों बहनों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई जबकि अंतिमा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में जामो थाना क्षेत्र के पूरे जवाहर मजरे बलभद्रपुर निवासी कल्लू की पत्नी पराना (65) रविवार शाम खेत से लौट रही थी। इसी बीच घर की बाउंड्रीवाल ढह गई और वो उसके मलबे में दब गई। की जब तक परिवारीजन वृद्धा को मलबे से बाहर निकालते उसकी मौत हो गई। अधीक्षण अभियंता संजय जैन ने बताया कि जिले के अधिकांश उपकेंद्रों में सुबह चार बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी जबकि फुरसतगंज क्षेत्र में दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस समय सभी 33 केवी लाइन का फाल्ट दुरुस्त कर लिया गया है। अन्य फाल्ट को खोजकर उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें