फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने हाथ जोडक़र खड़ा हुआ युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक स्थित वारिसगंज हाल्ट रेलवे स्टेशन की पश्चिमी समपार रेल क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन आने से तुरंत पहले हाथ जोड़कर खड़ा हो गया था। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर सोमवार सुबह 9:35 बजे वारिसगंज की पश्चिमी समपार रेल क्रॉसिंग पर एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक साइकिल से पहुंचा।
विज्ञापन

उसने अपनी साइकिल बंद क्रॉसिंग के सामने खड़ी की और ट्रेन की स्थिति जानने के बहाने ट्रैक पर पहुंच गया। इसी बीच एक मालगाड़ी उसे सुल्तानपुर की तरफ से आती दिखी। क्रॉसिंग के पास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक हाथ जोड़कर ट्रेन के सामने खड़ा हो गया। ट्रेन के चालक ने लगातार हार्न भी बजाया लेकिन युवक हाथ जोड़े खड़ा रहा और चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसकी शिनाख्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें