फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस

Sat, 06 Jun 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस ने परेशानी और बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिनभर लोग पसीना और चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद नमी बढ़ने से गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ।
विज्ञापन



सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक उमस बढ़ गई। गौरीगंज रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीना पोछते नजर आए। दोपहर में बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। दुकानदार भी गर्मी और उमस से परेशान दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा।


गौरीगंज निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि तापमान पहले से कम है, लेकिन उमस के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। व्यापारी मोहम्मद आरिफ ने कहा कि पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का असर तेज हुआ है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें