जायस (अमेठी)। रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बे के पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित बस ने तांगे में टक्कर मार दी। घटना में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। तांगे पर सवार मसूद गाडा निवासी इरशाद घायल हो गए।
घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया जबकि परिचालक को पकड़कर राहगीरों ने पुलिस को सौंपा। उधर, थाना क्षेत्र के दीघा गोपालपुर गोरियाबाद निवासी सौरभ व अरुण बाजार से घर लौट रहे थे। जगदीशपुर-जायस मार्ग पर जना पुर रिछौरा रज बहा के पास स्थित ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। (संवाद)