अमेठी में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत।
- फोटो : amar ujala
अमेठी के शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी कस्बे में मंगलवार रात करीब 10 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार यशराज (18) निवासी अकबरपुर फर्सी की मौत हो गई। रमाशंकर (28) निवासी गोधना मजरे दान्दूपुर, थाना शिवरतनगंज की घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नागेश (20) निवासी शहादतगंज मजरे डांगी बरवलिया, थाना इन्हौना की भी जान चली गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अहोरवा भवानी की ओर से राइडर बाइक आ रही थी। इसी दौरान इन्हौना की ओर से आ रही हीरो पैशन प्लस बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: मंत्री ओपी राजभर बोले- चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन के डर गए अखिलेश, पांच में से चार मुस्लिम प्रत्याशी उतारे
ये भी पढ़ें - यूपी: सपा-कांग्रेस गठबंधन में आए 'भीख' और 'बस्ता लगाने वाले लोग नहीं' जैसे शब्द, जानिए किस स्तर पर पहुंची बातचीत
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने नागेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल यशराज और रमाशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। उपचार के दौरान यशराज ने दम तोड़ दिया।
रमाशंकर का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। क्षेत्राधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बाइक से गिरी महिला की मौत: एक अन्य हादसे में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पीपरपुर बाजार में बाइक से गिरकर धम्मौर निवासी पूनम सिंह (48) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीपरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।