फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हिस्ट्रीशीटर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालात गंभीर

Wed, 18 Oct 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
घायल का उपचार करती पुलिस
विज्ञापन
मुसाफिरखाना(अमेठी)। दादरा गांव में मंगलवार की देरशाम घर के पीछे स्थित खेत के पास बैठे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल युवक पर मुसाफिरखाना थाने में कई केस दर्ज हैं तो हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन


दादरा गांव निवासी दीपक सिंह (25) मंगलवार को अपने घर के पीछे स्थित खेत में बैठा था। इसी बीच बाइक से आए दो हमलावरों ने दीपक पर फायरिंग कर दी। दीपक के पेट में दो गोलियां लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजनों व ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में दीपक को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दीपक की हालात गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एसओ विनोद सिंह ने बताया कि दीपक ने पिता को स्वयं आकर गोली लगने की बात बताई। गांव के एक युवक पर दीपक गोली मारने का आरोप लगा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजनों की कोई तहरीर नहीं मिली है। केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें