फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक घंटे के लिए सीएमओ बनीं शताक्षी सिंह

Wed, 18 Oct 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सीएमओ बनकर छात्रा ने सुनी फरियाद
विज्ञापन
अमेठी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को नई पहल की। एमजेएस स्कूल के कक्षा सात की छात्रा शताक्षी सिंह को एक घंटे के लिए सीएमओ बनाया। सीएमओ बनीं छात्रा ने दो फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण के लिए अपने हस्ताक्षर से प्रार्थना पत्र अग्रसारित किया। सीएमओ बनने से खुश छात्रा ने बाल विवाह समाप्त कर महिलाओं को शिक्षित करने पर समाज के विकास की बात कही।
विज्ञापन


गौरीगंज के गुवावां गांव निवासी जय प्रकाश सिंह की पुत्री शताक्षी सिंह शहर के एसजेएस स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत सीएमओ डॉ अशुमान सिंह की पहल पर मंगलवार को शताक्षी सिंह को एक घंटे के लिए सीएमओ बनाया गया। सीएमओ की कुर्सी पर बैठ कर शताक्षी ने तिलोई से आए राजकुमार शुक्ल के शिकायत की सुनवाई।
राजकुमार ने बताया कि उसका आयुष्मान कार्ड खो गया है। राशन कार्ड में उसका नाम है लेकिन दोबारा आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। वर्तमान समय में वह आंख की बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार नहीं हो पा रहा है। शताक्षी ने जल्द ही निस्तारण का भरोसा देते हुए राजकुमार के प्रार्थना पत्र को डॉ अनूप तिवारी के नाम मार्क करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने हस्ताक्षर से अग्रसारित किया।
विज्ञापन

इसी बीच नीलम देवी भी सीएमओ कक्ष में पहुंची। नीलम ने भी शताक्षी को बताया कि उसका परिवार के महेश कुमार व मालती देवी का आयुष्मान कार्ड आवेदन के बाद नहीं बन रहा है। ऐसे में उसके योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। नीलम के शिकायत के बाद नोडल अनूप तिवारी से जानकारी लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई कर कार्ड जारी कराने को कहा।
सीएमओ की कुर्सी पर बैठ कर खुश हुई शताक्षी ने बताया कि एक घंटे ही सही लेकिन सीएमओ बनकर अच्छा लगा। उनका सपना भी डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। आज सीएमओ बनने का मौका मिला तो सपने को पूरा करने की इच्छा प्रबल हो गई है। शताक्षी ने कहा कि बाल विवाह समाप्त कर ही महिला के जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
शिक्षित महिला से सभ्य व विकसित समाज की परिकल्पना पूरी हो सकती है। सीएमओ ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत शताक्षी को एक घंट का सीएमओ बनाते हुए विभागीय योजना के साथ महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी गई। एसीएमओ डॉ नवीन कुमार मिश्र समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें