फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद का आरोप लगा सड़क पर उतरी हिंयुवा

विज्ञापन
14 : अमेठी : कोतवाली में हिन्दु युवा वाहिनी कार्यकर्ता को समझाते प्रभारी निरीक्षक। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के शहर स्थित एक वार्ड में धर्म परिवर्तन व लव जिहाद का मामला शनिवार को सामने आया। पीड़ित परिवार के साथ हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारी मामले को लेकर सड़क पर उतर आए। कोतवाली पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए दोषियों के विरुद्ध 72 घंटे में कार्रवाई करने की मांग की। नियत समय पर खुलासा नहीं होने पर संगठन पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में धर्म परिवर्तन एवं लव जिहाद का मामला संज्ञान में आने पर शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन महामंत्री अभिमन्यु उपाध्याय, जिला मंत्री सोनू कसौधन ब्लॉक अध्यक्ष अरुण सरोज व रामसिंह एवं नगर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव की अगुवाई में सड़क पर उतर आए। हिंदू युवा वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक उमाकांत शुक्ल को पत्र देकर कहा कि क्षेत्र में हुई घटना को संज्ञान में लेते हुए खुलासा एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
खुलासा नहीं होने पर 72 घंटे बाद संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वहीं संगठन पदाधिकारियों के साथ शामिल पीड़ित परिवार ने बालिका के पिता ने शनिवार को प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 31 मार्च को उनकी पुत्री को मोहल्ले के एक मुस्लिम परिवार का युवक सलमान बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी युवक की बहन एक अन्य मुस्लिम सहेली के साथ अक्सर उनकी बेटी से मिलने आया करती थी। पिछले कुछ समय से उनकी पुत्री पर अचानक इस्लाम का प्रभाव नजर आ रहा था। आरोप है कि प्रेम का झांसा देकर जबरन धर्म परिवर्तन और लव जिहाद की साजिश की गई है। पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि बहकावे में आई पुत्री घर के आभूषण, बैंक पासबुक एवं दस हजार रुपये नकद साथ ले गई है।
पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के कमरे में मुस्लिम धर्म से जुड़ी कई किताब एवं मालाएं मिली हैं। कहा कि वे लोग अंदर ही अंदर धर्म परिवर्तन की साजिश रच रहे थे। पीड़ित ने पुत्री की बरामदगी एवं आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। उक्त मामला शनिवार को तेजी से वायरल हुआ तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के आश्वासन के बाद आंदोलित कार्यकर्ता शांत हुए। मामला बढ़ता देख पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
टीम की रहीं आरोपियों की तलाश
सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा इस संबंध में पूर्व में सूचना दी गई थी। पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की गई। जांच के बाद उक्त आरोपी के विरुद्ध 366 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। बालिका की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें