फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्मी की मार, पारा पहुंचा 41 डिग्री पार

Tue, 10 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जून की शुरुआत में ही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर होते-होते लू का प्रकोप ऐसा था कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग छांव और ठंडे पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 91 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाएं पूर्वोत्तर दिशा से 2.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान औसत से अधिक बना रह सकता है।



तेज धूप के चलते सड़क पर निकलने वाले लोग छांव और पानी की तलाश में दिखे। टोपी, गमछा और छाता लेकर ही लोग बाहर निकले, लेकिन राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी के कारण पंखा व कूलर की हवा भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रही थी। खेती किसानीसे जुड़े लोगों को भी तेज धूप के दौरान काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




उधर, शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। गौरीगंज में प्रतिदिन पांच से छह घंटे बिजली गुल रहती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें