सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का पुतला फूंकने के मामले में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत 28 कांग्रेसियों के खिलाफ विचाराधीन केस में शनिवार को सुनवाई नहीं हुई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए चार अक्तूबर की तिथि नियत की है।
29 जुलाई 2022 को अमेठी जिले के गौरीगंज कस्बे में कांग्रेसियों ने स्मृति इरानी का पुतला फूंका था। मामले में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल समेत 131 कांग्रेसियों के खिलाफ गौरीगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने 28 कांग्रेसियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। (संवाद)