फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार हो रहीं बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद संक्रमित रोगियों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि संक्रमण रोकने से लेकर इससे निपटने तक की जिम्मेदारी संभालने वाले अफसर/कर्मचारी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग कई अस्पताल तैयार कर चुका है। इनमें सीएचसी सिंहपुर में 30 आइसोलेशन बेड, जिला अस्पताल में 220 बेड का एल-1, जिला अस्पताल में ही 10 वेंटिलेटर के साथ 100 बेड का एल-2 अस्पताल क्रियाशील है।
साथ ही तिलोई स्थित रेफरल अस्पताल में जहां 200 बेड का एल-1 अस्पताल संचालित है वहीं 200 बेड का एल-3 हॉस्पिटल भी प्रस्तावित है। इसके अलावा जिले में एन-95 मास्क, पीपीई किट, ट्रिपल लेयर मस्क, बीटीएम, इंफ्रारेड थर्मामीटर, सैनिटाइजर, ब्लीचिंग पाउडर तथा ग्लब्स आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है।
विज्ञापन

जनपद में 95 ट्रेंड मेडिकल व पैरामेडिकल की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए आपातकाल में प्रयोग के लिए सात निजी अस्पतालों में 300 बेड चिह्नित किए गए हैं। जिला अस्पताल में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा डाक्टरों/पैरामेडिकल का राउंड सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जिले में कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रित करने के लिए सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग एवं संक्रमण पाए जाने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (फोन नंबर-05368-244499, 244011) तथा प्रत्येक ब्लॉक में जोनल कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है।
यह सेंटर 24 घंटे संचालित रहते हैं। होम आइसोलेशन में रखे गए रोगियों का सत्यापन प्रतिदिन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा किया जाता है तथा रोगियों से फीडबैक प्राप्त किया जाता है। जिलेे में 10 चिकित्सकों द्वारा ई-संजीवनी टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से ऑनलाइन उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाता है।
डीएम ने बताया कि तैयारियों के मुकम्मल होने का ही नतीजा है कि अब तक जिले में 37 हजार से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 954 पॉजिटिव आए हैं। 746 व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज हो गए। इस समय 203 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना से पांच लोगों की ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें