फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 14 बार कर चुके शिकायत, मगर समाधान नहीं

Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। गौरीगंज में सीडीओ सूरज पटेल व एसपी अपर्णा रजत कौशिक, मुसाफिरखाना में एएसपी हरेंद्र कुमार व एसडीएम, तिलोई में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र और अमेठी में एडीएम अर्पित कुमार ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन



अमेठी में समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे संग्रामपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों को बताया कि गांव में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया है। दो जगह जलनिकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। दोनों पाइप क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे गांव में चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। कई बार शिकायत की गई, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। छह माह से 14 बार समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं।


गौरीगंज तहसील सभागार में सीडीओ सूरज पटेल के सामने पेश हुए पनिहा नरौली गांव निवासी रामलखन ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि साहब... उसकी खाते की भूमि की मेड़ तोड़ कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। खाते की भूमि पर उसके नलकूप की बोरिंग भी है। शिकायत के बाद लेखपाल ने पहुंच कर पैमाइश करते हुए लोगों से कब्जा हटाने को भी कहा, लेकिन लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। सुनवाई के बाद सीडीओ ने राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर मामले को निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन


इसी बीच पेश हुईं दखिनगांव निवासी प्रभादेवी ने कहा कि उनके पास रहने का मकान नहीं है। आवास योजना की पात्र भी हैं, लेकिन आवंटन नहीं हो रहा है। इस मामले में भी बीडीओ को कार्रवाई करने की बात सीडीओ ने कही। जामों ब्लॉक के सरमें गांव से राकेश कुमार कई ग्रामीणों संग पेश हुए। कहा कि साहब... मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायती की थी। टीम भी गठित हुई, लेकिन अब तक जांच नहीं हुई।


जोधनपुर गांव निवासी मुलेमा ने हाथ जोड़ते हुए सीडीओ से कहा कि साहब... भूमि बंटवारे के मामले में लेखपाल ने पैसा भी ले लिया और कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस मामले में सीडीओ ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह अन्य कई मामले पेश हुए। सभी मामलों की सुनवाई कर जिम्मेदारों को निस्तारित करने को कहा गया।





आठ शिकायतों का हुआ निस्तारण
समाधान दिवस के दौरान गौरीगंज में 12 शिकायते आईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। तिलोई तहसील में 27 शिकायतें आईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। अमेठी में 24 लोगों ने शिकायत की, जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। मुसाफिरखाना में 18 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें