फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो परिवारों से छीनी खुशियां, गांव में पसरा मातम

Tue, 28 Jul 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। अंबेडकरनगर के कटका गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कमरौली गांव निवासी सत्यनारायण यादव (45) और सद्दाम (20) का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। सत्यनारायण का हिंदू रीति-रिवाज से दाह संस्कार हुआ, जबकि सद्दाम को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दोनों के शव गांव पहुंचते ही कमरौली में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही दोनों परिवारों के घरों पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

सत्यनारायण की पत्नी लाल्ली पति को याद कर बार-बार बेसुध हो रही थीं। बेटी अंशिका पिता की तस्वीर से लिपटकर रोती रही, जबकि बेटे जितन और आयुष खामोश बैठे अपनों को निहारते रहे। उधर, सद्दाम की मां बेटे का नाम लेकर विलाप करती रहीं। बहन नाजरीन की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। भाई फूल मोहम्मद और शहजाद भी गहरे सदमे में रहे। परिजन और ग्रामीण लगातार उन्हें संभालने और ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे। दोनों परिवारों के घरों के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें