फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मतदान में आधी आबादी ने दिखाया दम, रहीं अव्वल

Wed, 22 May 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रेक्षक, सियासी दलाें के प्रतिनि​धि व अफसरों ने की समीक्षा
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ईवीएम जमा होने के बाद अब मतदान की स्थिति साफ हो गई है। अमेठी में मतदान का प्रतिशत 54.17 नहीं, बल्कि 54.34 फीसदी रहा। तिलोई विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 56.52 व अमेठी में सबसे कम 51.56 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, 57.75 फीसदी मतदान के साथ महिलाओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पांचवें चरण में शामिल रही अमेठी संसदीय सीट पर सोमवार को वोट डाले गए थे। शाम छह बजे वोटिंग समाप्त होने के बाद प्रशासन की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों में संसदीय क्षेत्र में कुल 54.17 प्रतिशत मतदान होने की बात कही गई थी।
सोमवार देररात तक ईवीएम जमा होने के बाद मंगलवार जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में सामान्य प्रेक्षक डॉ एन युवराज, डीएम निशा अनंत व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्क्रूटनी की प्रक्रिया संपन्न हुई। समस्त प्रारूपों पर बिंदुवार जांच की गई। इसके बाद आंकड़े जारी किए गए। अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 1796098 मतदाताओं में से 976053 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इस हिसाब से 54.34 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें विधानसभा तिलोई में 97713 पुरुष, 98705 महिला तथा कुल 196418 मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा सलोन में 95652 पुरुष, 102593 महिला तथा कुल 198285 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जगदीशपुर में 101113 पुरुष, 102914 महिलाओं सहित कुल 204027 मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा गौरीगंज में 98047 पुरुष, 98362 महिला, एक थर्ड जेंडर तथा कुल 196410 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा अमेठी में 90623 पुरुष, 90287 महिला, तीन थर्ड जेंडर तथा कुल 180913 मतदाताओं ने वोटिंग की। अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 483188 पुरुष, 492861 महिला, चार थर्ड जेंडर तथा कुल 976053 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान में आधी आबादी भारी
संसदीय क्षेत्र में कुल पुरुष मतदाता 942536 व महिला मतदाता 853748 और अन्य मतदाता की संख्या 84 थी। इनमें से मंगलवार को जारी हुए मतदान आंकड़ों के अनुसार 483188 पुरुष, 492861 महिला, 04 थर्ड जेंडर तथा कुल 976053 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 51.26 प्रतिशत पुरुष तो 57.75 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन



स्क्रूटनी के बाद जारी अमेठी का मतदान प्रतिशत
विधानसभा - प्रतिशत
गौरीगंज - 55.34
अमेठी - 51.56
तिलोई - 56.52
जगदीशपुर - 53.51
सलोन - 54.85
कुल - 54.34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें