फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेड़ से लटका मिला युवती का शव

Sun, 28 Jan 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस थाना के कजियाना मोहल्ले की घटना
विज्ञापन

फुरसतगंज (अमेठी)। जायस कस्बे के कजियाना मोहल्ले में रविवार शाम एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। घटना से युवती के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कजियाना मोहल्ला निवासी राजमनी उर्फ मनैया (21) का शव घर के बगल में स्थित पेड़ से रविवार देर शाम लटकता मिला। युवती के गले में फंदा लगा था। शव देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी। घटना के समय मृतका के परिजन गांव में एक व्यक्ति के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई लवकुश की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के िलए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच हो रही है। परिजन यदि कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज किया जाएगा। मृतका की सात बहनें और एक भाई है। पिता की मौत सात वर्ष पूर्व और मां की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें