फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गैस किल्लत बरकरार, लग रही लंबी कतार

Fri, 27 Mar 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायस ​में गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ के आगे एजेंसियां वितरण व्यवस्था संभाल नहीं पा रही हैं। तय अवधि से पहले बुकिंग का प्रयास करने पर सिस्टम द्वारा सुविधा ब्लॉक किए जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि आपूर्ति सीमित रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को गौरीगंज स्थित गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता सिद्धनाथ, राम नरेश और अशोक कुमार ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि असली समस्या गैस आपूर्ति में कमी है। पहले केवाईसी अनिवार्यता से वितरण प्रभावित हुआ और अब अलग-अलग तरीके अपनाकर आपूर्ति घटाई जा रही है।


स्थानांतरित कराएं कनेक्शन
अमेठी। प्रकाश गैस एजेंसी सबसे पुरानी होने के कारण यहां करीब 40 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। पिछले 15 दिनों से यहां सिलिंडर के लिए मारामारी की स्थिति है। लोग देर शाम से ही अगले दिन के लिए लाइन में लग जा रहे हैं। संग्रामपुर, भेंटुआ व भादर ब्लॉक के कई उपभोक्ताओं ने अब तक कनेक्शन स्थानांतरित नहीं कराए हैं, जिससे अतिरिक्त दबाव बना है। सप्लाई इंस्पेक्टर शुभम कुमार ने बताया कि उपभोक्ता नजदीकी एजेंसी में कनेक्शन स्थानांतरित करा लें तो भीड़ कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें