मुसाफिरखाना (अमेठी)। बनिया कैलाश निवासी पवन कुमार ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी हैं। उनके बैंक खाते से एक लाख 60 हजार रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मामले की जानकारी हुई।
पवन कुमार के मुताबिक उनके केनरा बैंक के खाते से 23 फरवरी को दिन में दो बजे एक लाख 10 हजार रुपये तथा दोबारा करीब दो बजे 50 हजार रुपये ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि उसने न तो किसी को कोई ओटीपी बताया और न ही किसी प्रकार नेट बैंकिंग से उक्त तिथि व समय पर कोई पैसे निकाले हैं। मोबाइल पर रुपये निकल जाने का मैसेज आने पर जानकारी हुई।
उनके अनुसार खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने 1930 पर ऑनलाइन शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पैसा खाते में समायोजित करवाने की मांग की। पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने ऑनलाइन केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।