फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

Sat, 01 Feb 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। वीजा व टिकट नहीं होने पर एयरपोर्ट से वापस करने के बाद पीड़ित ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार रात को चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन

संग्रामपुर थानाक्षेत्र के हिम्मतगढ़ मजरे विशेषरगंज गांव निवासी मोहम्मद रजा ने गौरीगंज थानाक्षेत्र के बेलखौरी गांव निवासी चांदबाबू व जगदीशपुर थानाक्षेत्र के जावेद अहमद, सलीम व आजम के खिलाफ बेटे को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चांद बाबू से परिचित होने से कारण उसके खाते में 50 हजार रुपये व सलीम और आजम के मोबाइल नंबर पर 25-25 हजार रुपये भेज दिए थे। इसके बाद उनके पुत्र को 22 सितंबर, 2023 को 50 हजार रुपये लेकर आरोपियों ने बुलाया था।
रुपये लेने के बाद बेटे को मुंबई से फ्लाइट पकड़ने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि वे बेटे को लेकर मुंबई में बताए गए कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां बताया गया कि न तो बेटे के नाम से वीजा है और न ही टिकट। ऐसे में एयरपोर्ट से उसे वापस कर दिया गया। इसके बाद से उसने चांद बाबू से संपर्क करने पर वह रुपये देने के बजाए जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें