फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन आढ़त व्यापारियों पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 26 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से धान खरीदने के बाद भी नहीं किया भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों को समर्थन मूल्य से अधिक का प्रलोभन देकर धान खरीदने के बाद भुगतान करने में आनाकानी करना तीन आढ़त व्यापारियों को भारी पड़ गया। पीड़ित किसानों की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाने के बेहलियापुर मजरे सरायबरंवड गांव निवासी संजय शुक्ल, जितेेंद्र शुक्ल, अशोक शुक्ल व गौरीगंज थाने के कटरालालगंज निवासी उपेंद्र मणि तिवारी तथा सीतारामपुर गांव निवासी अमित तिवारी ने गत वर्ष धान की फसल गौरीगंज के कौहार गांव निवासी राजेश अग्रहरि, अमेठी के रामनगर गांव निवासी नीरज अग्रहरि व नितेश अग्रहरि को बेची थी। इसके बाद भुगतान के लिए टरकाते रहे। एक साल बीतने पर किसानों ने सूचना पुलिस को दी। इसमें बताया गया कि उपेेंंद्रमणि तिवारी का 1.20 लाख रुपये, संजय शुक्ल का 60 हजार रुपये, जितेंद्र शुक्ल का 24 हजार रुपये, अशोक शुक्ल का 50 हजार तथा अमित तिवारी का 25 हजार रुपये का भुगतान तीनों व्यापारी नहीं कर रहे हैं। एसएचओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें