फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार और मरीज कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 26 Apr 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में आरटीपीसीआर जांच में बुधवार को चार और मरीज कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित सीएचसी अधीक्षकों द्वारा सभी को होम आइसोलेट कराकर उन्हें दवा मुहैया कराई गई।जिले में एक अप्रैल से मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। एक अप्रैल से अब तक जिले में कुल 57 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 33 है। बुधवार को जिलेभर से आए 81 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर लैब में की गई। जांच रिपोर्ट में चार मरीज संक्रमित मिले तो 77 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। रिपोर्ट मिलते ही सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को तत्काल गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई कराने को कहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मिले सात संक्रमितों के घर बुधवार को ब्लॉक स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीमें भेजी गईं। टीमों ने संक्रमितों के संपर्क में आए 42 लोगों को चिन्हित किया। इसके बाद सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब भेजने की कवायद में जुटी हैं। टीम ने संक्रमित के घर के आसपास के लोगों का सर्वे किया। ग्रामीणों को कोरोना लक्षण व बचाव की विस्तार से जानकारी दी गई।

आज संक्रमितों के घर जाएगी आरआरटीम
बुधवार को मिले संक्रमितों को उनके ही घर में आइसोलेट करा दिया गया। बृहस्पतिवार को आरआर टीम भेजकर उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर उनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी। ग्रामीणों को कोरोना गाइड लाइन की जानकारी देकर उसका पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें