फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लिखित परीक्षा में 91.43 प्रतिशत अंक, फिर भी फेल, बोर्ड की गलती के शिकार हुए कई मेधावी

Wed, 26 Apr 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. नवल किशोर सिंह ने भी छात्रा भावना की ओर से बताई गई बातों की पुष्टि की। प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि भावना का पूरा नंबर जुड़ा होता तो उसे 600 में 564 अंक (94 प्रतिशत) मिलते और वह जिले की टॉप-10 सूची में होती।
विज्ञापन
छात्रा भावना वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में गौरीगंज के शिव प्रताप इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा लिखित परीक्षा में 91.43 प्रतिशत अंक पाने के बावजूद फेल हो गई। छात्रा का फेल होने का कारण बोर्ड की वह गलती रही, जिसकी वजह से प्रयोगात्मक परीक्षा के सभी विषय में महज तीन-तीन नंबर मिले। भादर ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली भावना वर्मा अमेठी के शिव प्रताप इंटर कॉलेज में कक्षा-10 की छात्रा है। मंगलवार को रिजल्ट घोषित होने के समय भावना कॉलेज पहुंची थी।

विज्ञापन


उम्मीद थी कि उसका नाम जिले की टॉप-10 सूची में रहेगा। हालांकि रिजल्ट घोषित हुआ तो उसे फेल दिखा दिया गया। रिजल्ट देखते भावना की आंखों से आंसू बह निकले। छात्रा ने बताया कि उसे 70 नंबर की लिखित परीक्षा में हिंदी में 65, अंग्रेजी, गणित व सामाजिक विषय में 67-67, संस्कृत में 66 व विज्ञान में 52 नंबर मिले हैं। नंबरों का पूरा जोड़ 384/420 है। यह 91.43 प्रतिशत बनता है। भावना ने कहा कि कॉलेज की ओर से सभी छह विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में 30-30 नंबर (180/180) दिए गए थे, जबकि अंकपत्र पर सभी विषयों में महज तीन-तीन अंक ही चढ़े हैं। इसकी वजह से उसे फेल घोषित किया गया है।

कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. नवल किशोर सिंह ने भी भावना की ओर से बताई गई बातों की पुष्टि की। प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि भावना का पूरा नंबर जुड़ा होता तो उसे 600 में 564 अंक (94 प्रतिशत) मिलते और वह जिले की टॉप-10 सूची में होती।
विज्ञापन


बोर्ड की गलती के शिकार हुए कई मेधावी
प्रधानाचार्य नवल किशोर ने बताया कि उनके कॉलेज के ही कई और विद्यार्थी भी बोर्ड की गलती का शिकार हुए हैं। बताया कि कॉलेज के उवैश रजा, अनंत दीप, हर्ष कुमार, सर्वेश कुमार व अर्चिता शुक्ला समेत कई अन्य विद्यार्थी ऐसे हैं जो लिखित परीक्षा में सम्मानजनक नंबर मिलने के बावजूद फेल घोषित कर दिए गए हैं। कहा कि उनके कॉलेज के कई अन्य विद्यार्थियों के साथ भी यह गलती होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें