फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए युवक की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सात दिन पूर्व ओमान से आए युवक की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल लाया जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। कोरोना की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर उसे जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ओमान में रहता था। युवक ओमान से चलकर 11 मार्च को अपने घर पहुंचा था। इससे पूर्व दिल्ली एयरपोर्ट व घर पहुंचने पर जिले की स्वास्थ्य टीम की ओर से की गई जांच में युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था। हालांकि जिले की स्वास्थ्य टीम उसकी पूरी तरह निगरानी रखी जा रही थी।
मंगलवार को युवक को अचानक बुखार आ गया। बुखार आने की सूचना मिलते ही ब्लॉक स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीम युवक के घर पहुंची और इसकी सूचना जिला रैपिड रिस्पांस टीम को दी। सूचना पर पहुंची जिला स्तरीय टीम उसे तत्काल जिला अस्पताल ले आई जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। मौजूद चिकित्सक भर्ती होते ही उसका इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जांच के लिए लिया गया सैंपल
जिला सर्विलांस अधिकारी/एसीएमओ डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि युवक को ऐहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया कि उसका सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ की पैथालॉजी में भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने तक उसे सुरक्षित वार्ड में रखकर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें