फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: काम पर लौटने लगे परदेसी, ट्रेनों में उमड़ी भीड़

Tue, 12 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रक्षाबंधन का पर्व मनाकर वापस महानगरों की ओर लौट रहे यात्रियों के लिए रेल यात्रा आसान नहीं है। आरक्षित टिकट न मिलने से लोग जनरल बोगियों में सफर कर रहे हैं, जिनमें ठीकठाक भीड़ हो रही है। सोमवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंची जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन



दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब, हरियाणा सहित कुछ अन्य राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। पर्व मनाने आए लोगों को समय से लौटना है। सोमवार को प्लेटफार्म पर गाड़ियां रुकते ही यात्री धक्का-मुक्की करते हुए बोगियों में घुसते नजर आए। गौरीगंज निवासी अमन शुक्ल ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे तो भीड़ देखकर मन विचलित हो गया। यात्रा टालने का विचार किया, मगर अगले दिन ऑफिस पहुंचना जरूरी था, इसलिए सफर करना पड़ा।


राम खेलावन ने कहा कि भाई से मिलने दिल्ली जा रहा हूं, लेकिन बोगी के अंदर हालात ऐसे हैं कि इंसान हिल भी नहीं सकता। करुणाशंकर ने कहा कि लखनऊ तक पहुंचना जरूरी है। इसलिए भीड़ के बावजूद जनरल बोगी में सफर करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि त्योहार के बाद वापसी करने वालों की संख्या अधिक होने से सभी गाड़ियां भरी हुई हैं। रेलवे यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास कर रहा है, मगर भीड़ के कारण समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन





दो घंटे देर से पहुंची पंजाब मेल
सोमवार को अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे, लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल 30 मिनट और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 35 मिनट विलंब से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। यात्रियों ने शिकायत की कि गाड़ियों के विलंब से आने की सूचना समय से प्रसारित नहीं की जाती। केवल आगमन समय पर घोषणा होती है। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि ट्रेनों से संबंधित घोषणाएं नियमित रूप से की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें