फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मिनी बस की चपेट में आए बाइक सवार तीन किशोर, एक की मौत

Tue, 12 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। बिना हेलमेट बाइक से जा रहे तीन किशोर सोमवार दोपहर मिनी बस की चपेट में आ गए। जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे पर रानीगंज कस्बे में ओवरब्रिज के नीचे हुए इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो किशोरों को ट्रॉमा सेंटर से जिला अस्पताल अमेठी रेफर किया गया है।
विज्ञापन






प्रेमगढ़ निवासी अंकित (16) अपने दोस्त रिंकू (16) के साथ रानीगंज बाजार खराब मोबाइल बनवाने जा रहा था। रास्ते में अलमापुर निवासी विक्रम (15) ने लिफ्ट मांगी, जो अपनी ननिहाल कचनाव से लौट रहा था। वह रक्षाबंधन मनाने अपने नाना श्रीपाल के घर गया था। अंकित ने विक्रम को भी बाइक पर बैठा लिया।


तीनों किशोर ओवरब्रिज के नीचे रानीगंज चौराहे के पास मिनी बस की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को जगदीशपुर स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। रिंकू और विक्रम की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जगदीशपुर (अमेठी)। प्रेमगढ़ गांव में धान के खेत में काम कर रहीं मां श्यामवती को जब बेटे अंकित की मौत की सूचना मिली तो वह सन्न रह गईं। किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला और छोटे बेटे अंश को साथ लेकर अस्पताल पहुंचीं। बेटे का शव सामने देख वह अचेत हो गई। भाई अंश, बहन सोनम सहित अन्य परिवारीजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित के पिता चंदकी लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें