फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फाल्गुन में भी कोहरा, सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड

Tue, 03 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज से गुजरने वाले बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार सुबह कोहरे के बीच निकलते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फाल्गुन के पहले दिन सोमवार को ठीकठाक ठंड रही। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई, जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। इससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को सावधानी के साथ चलना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। दूरी स्पष्ट न दिखने से खासकर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।
विज्ञापन



सुबह ठंड और कोहरे के असर के चलते केवल जरूरी काम से जुड़े लोग ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ समय बाद तेज हवा चलने पर कोहरा छंटा और धूप निकली, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद जगी। हालांकि यह राहत अधिक देर टिक नहीं सकी। थोड़ी ही देर में बादल छा गए और सर्द हवा चलने लगी।

रात में पाले का असर भी महसूस किया गया, जिससे ठंड बनी रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। धूप निकलने के बाद भी तापमान में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



दोपहर में बाजारों में कुछ चहल-पहल बढ़ी, मगर ठंडी हवा के कारण लोग अधिक देर तक बाहर नहीं ठहरे। शाम ढलते ही फिर से कोहरे का असर दिखने लगा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


मौसम के बार-बार बदलते रुख ने पूरे दिन आम जनजीवन को प्रभावित रखा। कामकाजी लोगों को समय पर पहुंचने में दिक्कत हुई, वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव की जरूरत पड़ी। विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल मौसम में खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में सुबह हल्का कोहरा या बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें