फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जायस में बनने लगा अंडरपास

Tue, 03 Feb 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायस के बहादुरपुर-पूरे गंगाराम मार्ग पर निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेनों की आवाजाही के साथ हर दिन जाम और लंबा इंतजार करने वाले जायस के लोगों के लिए राहत की खबर है। जायस रेलवे स्टेशन के पास बहादुरपुर-पूरे गंगाराम मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया है। लंबे समय से फाटक बंद रहने की वजह से बाधित रहने वाला आवागमन अब स्थायी समाधान की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन



निर्माण पूरा होने पर करीब 50 हजार की आबादी को रोजमर्रा के सफर में लगने वाले समय और परेशानी से निजात मिलेगी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर दिनभर ट्रेनों का दबाव बना रहता है। इस रूट पर प्रतिदिन 24 जोड़ी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। इसके साथ ही गौरीगंज स्थित एसीसी सीमेंट फैक्टरी से जुड़ी मालगाड़ियों की आवाजाही भी बनी रहती है।


लगातार ट्रेनों के गुजरने से जायस रेलवे क्रॉसिंग कई बार लंबे समय तक बंद रहती है। इस दौरान पैदल यात्रियों, दो पहिया चालकों और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा था। रेलवे प्रशासन ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से अंडरपास निर्माण की योजना पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन



अमेठी क्षेत्र में रेभा रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनकर उपयोग में आ चुका है। बारामासी रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब जायस रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का काम शुरू हुआ है। अंडरपास के तैयार होने पर रानी हरबंशगंज, आलमपुर, खरौली समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जलनिकासी और प्रकाश की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि बरसात और रात के समय किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें