फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग का मामला : नहीं मिले हमलावर और साजिशकर्ता, पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पूरे मंशा मजरे गूजरटोला निवासी अंकित सिंह पर टांडा-बांदा हाईवे के पूरे फाजिल मोड़ के पास सोमवार को हुई फायरिंग की जांच तीन दिन बाद भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। गोली चलाने और हमले की साजिश रचने वालों का अब तक पता नहीं लग सका। पुलिस की तीन टीमें लगातार छानबीन में लगी हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

घटना के दिन अंकित सिंह काजीपट्टी से बाइक से घर लौट रहे थे। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले एसयूवी सवार छह हमलावरों ने हाईवे किनारे उन पर गोलियां चला दी थीं। गोलीबारी के बाद हमलावरों ने लोहे की रॉड से भी हमला किया था। ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग गए थे। अंकित के पैर में चार और हाथ में एक गोली लगी थी। परिजनों के अनुसार, पीजीआई में भर्ती अंकित की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए और उन्हें जांच के लिए भेजा है। सर्विलांस टीम मोबाइल कॉल डिटेल के माध्यम से संदिग्धों की पहचान में जुटी है, पर फोन बंद रहने के कारण लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा। सीसीटीवी फुटेज से भी खास जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी आसपास के किसी गांव में छिपे हैं। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें