अमेठी सिटी। प्रतापगढ़ के सांगीपुर गांव निवासी शिवशंकर उर्फ गोलू (32) की बुधवार को जामों के नंदमहर धाम मेले में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मेले में जलेबी की दुकान चला रहे थे। अचानक बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कराई और शिवशंकर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन तहरीर देंगे तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।