फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुरक्षा का संदेश लेकर छात्राओं ने निकाली रैली

Tue, 13 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को गौरीगंज में जागरूकता रैली निकाली गई। मिशन शक्ति 6.0 के तहत निकली पैदल मार्च में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर चल रहीं छात्राओं ने महिला सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
पैदल मार्च में जीजीआईसी गौरीगंज, कस्तूरबा गांधी विद्यालय गौरीगंज और रणंजय इंटर कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में थानों के मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क से मदद लेने की जानकारी दी गई। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, चाइल्ड हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज और विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट से रहें सतर्क : रैली के बाद पुलिस कार्यालय में एसपी सरवणन टी. ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने और निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के प्रति सतर्क रहने को कहा। अपील की कि ऐसी घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज का सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर और संकोच के मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें