फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लद्दाख सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान का निधन, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 12 Oct 2026 07:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, भादर (अमेठी)

सार

बीएसएफ के जवान पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए हैं। मंगलवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान शिवकुमार मिश्र (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपरपुर के घोरहवा मजरा भोजपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान शिवकुमार मिश्र (45) का रविवार रात लद्दाख सीमा पर ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मंगलवार सुबह तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि उनके भाई शिवकुमार मिश्र वर्ष 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह 165वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। रविवार रात विभाग की ओर से फोन पर उनके निधन की जानकारी दी गई। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद बीएसएफ के जवान पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए हैं। मंगलवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान के निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


मां, पत्नी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल
शिवकुमार मिश्र के निधन से मां सावित्री देवी सदमे में हैं। बेटे को खोने के गम में वह बार-बार रो पड़ रही हैं। पत्नी अर्चना मिश्रा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के निधन की खबर से दोनों बेटे आर्यन और अंश बेहाल हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की आंखें भी नम हैं। जवान के निधन की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पहुंचना जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें