गौरीगंज(अमेठी)। यूरिया और डीएपी खाद के लिए अन्नदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। साथ ही यूरिया व डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया व डीएपीकका भी किसान फसलों में छिड़काव कर सकते हैं। नैनो यूरिया व डीएपी सभी समितियों व इफको केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में है। जिले में 78 समितियों के साथ ही चार इफको केंद्र जायस, अमेठी, मुसाफिरखाना व गौरीगंज में संचालित हैं। जहां से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाती है। जिले में खाद की कोई कमी न होने पाए इसके लिए विभाग इस बार पूरी तरह से सक्रिय है। किसानों को खाद की किल्लत से न जूझना पड़े, इसके लिए तीन चार दिनों में 14 सौ एमटी यूरिया खाद की रैक पहुंच जाएगी।
-नैनो यूरिया व डीएपी बेहतर विकल्प
इफको क्षेत्राधिकारी शिशुपाल ने बताया कि इफको डीएपी व यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग किसान कर सकते हैं। किसानों को धन की भी बचत होगी। इसके साथ ही फायदा भी अधिक है। नैनो यूरिया जहां 225 रुपये तो डीएपी की बोतल छह सौ रुपये में किसान केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।
पर्याप्त मात्रा में है खाद
इफ्को क्षेत्राधिकारी शिशुपाल ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद सभी केंद्रों पर है। तीन चार दिनों में 14 सौ एमटी खाद और भी आ रही है। किसानों को खाद की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में है।