फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जैविक खेती कर आय में वृद्धि करें किसान

Wed, 25 Dec 2024 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले के दूसरे दिन मंगलवार को मिलेट रेसिपी, रंगोली, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं। गोष्ठी में किसानों को जैविक खेती कर स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन




कार्यशाला व रबी उत्पादकता गोष्ठी में मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल संयुक्त कृषि निदेशक अवतींद्र मिश्र ने किसानों को जैविक खेती करने को लेकर जागरूक किया। कहा कि किसान कृषि के साथ बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उपकृषि निदेशक सत्येंद्र तिवारी ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। इफको क्षेत्रीय प्रबंधक शिशुपाल ने किसानों को नैनो यूरिया, डीएपी आदि उर्वरकों के संबंध में जानकारी दी।


मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, इफको, फसल बीमा, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि स्टॉलों पर विभाग से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। वहीं, डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में मिलेट, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। कृषि विभाग की ओर से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत संवाद कार्यक्रम में आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को तमाम जानकारियां दी। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति कर कलाकारों ने किसान को मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सोमनाथ तिवारी, मत्स्य अधिकारी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी
मिलेट रेसिपी प्रतियोगिता में गायत्री सिंह, कृष्णलली, आशा देवी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में साहिल गौतम, सोनल वर्मा, नम्रता तिवारी, रंगोली प्रतियोगिता में शैलजा गोंड, अंकिता चौधरी प्रथम व द्वितीय व स्टॉल में अमेठी हरित फार्मर प्रोड्यूसर लिमिटेड, आंगनबाड़ी केंद्र गौरीगंज, आशा महिला स्वयं सहायता समूह प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें