फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में पानी न आने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। छुट्टा मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान और धान की रोपाई के समय नहरों में पानी न आने से परेशान किसानों ने सोमवार को बस अड्डा के पास चौपाल लगाई। इसके बाद तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को मांग पत्र देते हुए किसानों की समस्याओं का निराकण करने की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के बैनर तले बस स्टॉप पर आयोजित चौपाल में किसानों ने कहा कि धान की रोपाई के समय नहरें सूखी पड़ी हैं। नलकूप भी खराब पड़े हैं। इससे धान की रोपाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। चौपाल के बाद जुलूस की शक्ल में निकले किसानों ने तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। एसडीएम महात्मा सिंह को 16 सूत्रीय ज्ञापन दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, गुंजन सिंह, दिनेश कुमार मिश्र, बच्चा राम वर्मा, गीता समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें