फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महारैली की तैयारी को लेकर किसानों ने की बैठक

Sun, 27 Aug 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
किसान महारैली को संबो​धित करते किसान नेता
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में महारैली आयोजित की गई है। रविवार को प्रदेश प्रभारी ने संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


शहर के पुलिस लाइंस समीप स्थित किसान मैरिज लॉन परिसर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष हरीश सिंह उर्फ चुन्नू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद संगठन के प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी ने कहा कि 25 सितंबर को लखनऊ में किसानों की समस्याओं को लेकर महारैली आयोजित की जा रही है।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसानों को एकजुट होकर रैली में शामिल होते हुए अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल वर्मा ने कहा कि आज किसान परेशान हैं। उनकी उपज का जहां सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है वहीं तहसील ब्लाक व जिला स्तर पर शोषण हो रहा है। तहसीलों में लेखपालों और अधिकारियों की मनमानी समेत अन्य समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से महारैली को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर मंगरुराम सरोज, रूपा देवी, अयोध्या प्रसाद शुक्ल, जितेन्द्र सिंह, रामफेर, सोनू पाण्डेय, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें