फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा आठ सितंबर को

Sun, 27 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संस्कृत भाषा के प्रति रुझान एवं जागरुकता को लेकर विशेष कवायद की जा रही है। संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आठ सितंबर आयोजित की गई है। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक शिव दर्शन ने बताया कि परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को संस्कृत प्रतिभा खोज वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन

बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर तक है। प्रतिभागी बच्चों के लिए संस्कृत गीत प्रतियोगिता, संस्कृत वाचन, संस्कृत सामान्य ज्ञान, श्लोकातांक्षरी आदि प्रतियोगिताएं होंगी। बताया कि विजयी बच्चे मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त बच्चों को नकद व सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें