फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएपी ने मिलने से भड़के किसान, किया प्रदर्शन

Fri, 22 Nov 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र गोरखापुर पर बृहस्पतिवार को सुबह से किसानों की लंबी कतार दिखी। केंद्र पर 100 बोरी डीएपी मिली थी। जिसे 70 किसानों को वितरित की गई। खाद न मिलने से कतार में लगे कई किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। डीएपी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



पूरे दुबान निवासी महिला किसान मंजू यादव ने कहा कि सुबह से लाइन में लगी थीं, नंबर आया तो खाद समाप्त हो गई। खेत तैयार है, अगर डीएपी नहीं मिली तो खेत की नमी चली जाएगी। रामगढ़ निवासी अर्जुन प्रसाद ने बताया कि लगातार वह केंद्र पर लाइन लगा रहे हैं। आज भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सरैंया बड़गांव निवासी राकेश यादव ने कहा कि डीएपी नहीं मिलने से बोआई का कार्य बाधित है।

डेहरा निवासी किसान रामलाल यादव ने कहा कि डीएपी वितरण की जानकारी मिली तो वह सुबह से केंद्र पर लाइन में लगे, लेकिन डीएपी नहीं मिल पाई, अब दूसरी जगह देखना पड़ेगा। केंद्र प्रभारी ने बताया कि केंद्र को जो डीएपी मिली थी, वह किसानों को वितरित की गई है। खाद की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें