फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फिर मिले डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज

Fri, 22 Nov 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बीते दो दिनों में डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल में बुधवार को जांच कराने पहुंचे बारामासी व अत्तानगर गांव के एक-एक मरीजों की जांच के बाद पता चला कि दोनों मरीजों में डेंगू के संदिग्ध लक्षण हैं।
विज्ञापन




इसके अलावा बृहस्पतिवार को भी अमेठी निवासी एक मरीज संदिग्ध डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। तीनों मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के इन संदिग्ध मरीजों के घरों के आसपास फॉगिंग करवाई गई। जिले में अब तक डेंगू के 137 संदिग्ध मरीजों में से 46 मरीज डेंगू के कंफर्म पॉजिटिव मिल चुके हैं। हालांकि वह सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं।


चिकित्सकों के अनुसार ठंड बढ़ने के कारण घरों से बाहर डेंगू के मच्छरों की संख्या लगभग खत्म हो गई है। लेकिन घरों के अंदर अभी भी मच्छर मिल सकते हैं। लोगों को घरों और आसपास सफाई रखनी चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर ने बताया कि जिले में मिले सभी संदिग्ध व कंफर्म मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। संदिग्ध मिले डेंगू के मरीज के घरों व आसपास निरोधात्मक कार्रवाई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें