फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

Sat, 22 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम को सौंपा।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पैथोलॉजी लैब में कंप्यूटराइज जांच रिपोर्ट नहीं दी जाती है। मैन्युअल हस्तलिखित जांच रिपोर्ट अन्य अस्पतालों में मान्य नहीं होती है, ऐसे में मरीजों को फिर से जांच करानी पड़ती है।


वहीं, सीएचसी परिसर में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोले जाने की मांग की है, जिससे मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध हो सकें। कहा कि ऊर्जा निगम से स्थापित थाना टीम की ओर से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। जिले की सभी तहसीलों में अंश निर्धारण की समस्या को लेकर किसान भटक रहे हैं, उसका निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायत में गोशालाओं का निर्माण कराया जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो बेमियादी धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान देवनाथ यादव, दिनेश कुमार मौर्य, शफीक गुर्जर, राम सुमेर, शहाबुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें