फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम बदलने से किसान चिंतित

Fri, 30 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मौसम खराब देख धान की फसल को समेटते किसान।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल और छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को दिनभर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। इससे किसानों को खेतों में रखी फसल को सुरक्षित करने की चिंता सताने लगी है। किसानों को डर है कि अगले एक-दो दिन बारिश हुई तो धान भीगने से दाने की गुणवत्ता प्रभावित होगी। वहीं खेतों में खड़ी तैयार फसल की कटाई और मड़ाई का काम भी पिछड़ सकता है।
विज्ञापन


गौरीगंज के बासूपुर गांव निवासी किसान रामसजीवन ने बताया कि धान की फसल काटकर खेत में रली है। मड़ाई की तैयारी थी, मगर मौसम बदलने से चिंता बढ़ गई है। बारिश तेज हुई तो फसल को बचाना मुश्किल होगा। मटेरा गांव निवासी महेश यादव ने बताया कि मजदूर लगाकर कटाई करा रहे हैं। बारिश होने पर फसल समेटने में देरी होगी और लागत भी बढ़ सकती है।

कुशवैरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि धान की फसल तैयार है। मौसम खराब होने से कटाई और मड़ाई दोनों प्रभावित होने का डर है। दुलापुर गांव निवासी सुरेश वर्मा ने कहा कि किसान उपज सुरक्षित रखने के लिए मौसम साफ होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटे में हल्के से मध्यम और घने बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें