फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान

Mon, 15 Dec 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। इफको केंद्र सहित सहकारी समितियों में यूरिया उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं। रबी फसलों में खाद डालने का समय होने के बावजूद यूरिया न मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान रामअवध मिश्र, संतोष सिंह का कहना है कि कई दिनों से केंद्रों के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें यूरिया नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




किसानों के अनुसार गेहूं व अन्य रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए इस समय यूरिया बेहद आवश्यक है। समय पर खाद न मिलने से फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि निजी दुकानों पर महंगे दामों पर यूरिया बेची जा रही है। मजबूरी में निजी दुकानों पर यूरिया खरीदनी पड़ रही है। इससे उन्हें तगड़ी चपत लग रही है। जबकि सरकारी केंद्रों पर यूरिया का स्टॉक समाप्त बताया जा रहा है।

किसान ओम शंकर, हरिशंकर मिश्र, लालता प्रसाद सरोज, महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि इफको केंद्रों और सहकारी समितियों में शीघ्र यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति कराई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। किसानों ने कहा कि समय पर यूरिया न मिलने से फसलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा। इससे उनका काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि जिले में यूरिया की कमी नहीं है। मांग के अनुसार समितियों पर खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें