फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांड़ के हमले में किसान की मौत

Mon, 03 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मुंशीगंज के प्रभनपुर गांव में गमगीन मृतक हरिलाल के परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहगढ़। मुंशीगंज के प्रभनपुर गांव में शनिवार रात सांड़ के हमले में किसान हरिलाल (58) की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




हरिलाल की पत्नी श्यामपती ने बताया कि उनके पति शनिवार शाम साइकिल से अडारू बाजार गए थे। देर रात जब वे वहां से लौट रहे थे, तभी गांव के पास सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को भगाया, लेकिन तब तक हरिलाल गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिजन उन्हें सीएचसी शाहगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


हरिलाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी श्यामपती का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी पार्वती पिता की मौत से बेसुध है। बेटे बासुदेव, महादेव, इंद्रदेव, राजेदव और विक्रम जो बाहर काम करते हैं, घटना की खबर सुनते ही घर लौट रहे हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है। एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि सांड़ के हमले में किसान की मौत की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें