मेला
सुबह 09:00 बजे : कालिन धाम में आयोजित होगा मेला। लोग दर्शन-पूजन संग मेले का उठाएंगे आनंद।
शिविर
सुबह 10:00 बजे : संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शिविर आयोजित होगा।
प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे : जनता इंटर कॉलेज रामगंज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
खेलकूद प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे : रणंजय इंटर कॉलेज फुरसतगंज परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी।
शिविर
सुबह 11:00 बजे : स्वास्थ्य विभाग की ओर से अडारु उपकेंद्र पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
श्रीराम कथा
दोपहर 02:00 बजे : गौरीगंज के नेमधर पंडित का पुरवा में प्रवाचक आचार्य प्रवण पुरी सुनाएंगे श्रीराम कथा। आयोजक शीतला प्रसाद मिश्र।
भागवत कथा
दोपहर 02:00 बजे : भादर के त्रिसुंडी गांव में प्रवाचक अवध नारायण शुक्ल सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा। आयोजक जयगोविंद तिवारी।
दोपहर 02:30 बजे : बाजारशुकुल के हुसैनपुर गांव में प्रवाचक गरुणेश महाराज सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा। आयोजक सतीश मिश्र।
दोपहर 02:00 बजे : राजा फत्तेपुर में प्रवाचक योगेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा। आयोजक उपेंद्र मिश्र।